गोधनग्राम ग्रामीण एवं सामाजिक विकास फाउंडेशन का एग्री टूरिज्म एवं ग्रामीण पर्यटन कार्यक्रम कृषि, ग्रामीण जीवनशैली और स्थानीय संस्कृति को अनुभव आधारित सीख एवं आय के अवसरों से जोड़ने की एक नवाचारी पहल है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के खेतों, डेयरी, हर्बल फार्म और ग्रामीण परिवेश में एग्री टूरिज्म विकास परियोजनाएं संचालित की जाती हैं।
संस्था फार्म विजिट एवं शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों, किसानों और पर्यटकों को कृषि पद्धतियों, जैविक खेती, पशुपालन और ग्रामीण नवाचारों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करती है। इसके साथ ही छात्र एवं किसान अध्ययन भ्रमण और ग्राम पर्यटन को बढ़ावा देकर ग्रामीण संस्कृति, परंपराओं, लोक कला और स्थानीय खानपान के संरक्षण एवं प्रचार का कार्य किया जाता है।
यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित करने, स्थानीय रोजगार सृजन और गांवों की सकारात्मक पहचान बनाने में सहायक सिद्ध होता है।
© Copyright 2025-26: Godhngram Centre for Rural & Social Development Foundation All Rights Reserved.
Powered By NGO Partner
WhatsApp us